आर्मी पब्लिक स्कूल ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। आर्मी पब्लिक स्कूल ने एसजीआरआर स्कूल को हराकर 18वीं इंविटेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इसमें अमित कुमार, कर्म और नवीन कोटियाल को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया। वहीं, आर्येश जयस्वाल को टूर्नामेंट का सबसे आशाजनक खिलाड़ी व भूपेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ स्कोरर का खिताब दिया गया।
तुलाज इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर मंगलवार को आर्मी पब्लिक स्कूल और तुलाज इंटरनेशनल स्कूल के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। मैच में आर्मी पब्लिक स्कूल एसजीआरआर पर हावी रहा और मुकाबले को 5-1 के अंतर से जीत कर खिताब पर कब्जा किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि तुलाज के अध्यक्ष सुनील कुमार जैन ने विजेता और रतन थापा ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रौनक जैन, एसके जैन, शालिनी शर्मा, सुरेश कुमार, पंकज शर्मा, राहुल सेठवाल मुकेश गोयल प्रमोद राठी आदि मौजूद रहे।