देवाल। बाजार सहित सेलखोला, कोठी, नंदकेशरी, हाटकल्याणी, अठ्ठू, कैल आदि गांवों में बंदरों की दहशत है। यहां बंदर अब तक कई महिलाओं पर हमला कर घायल कर चुके हैं। इस मामले में महिलाओं ने ब्लाक प्रमुख को ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस पर प्रमुख ने डीएम और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बंदरों को पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग की है।
प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने कहा कि बाजार के नजदीकी गांवों में बंदरों की बना है। पिछले एक सप्ताह में बंदर सेलखोला गांव में भगवती देवी, तारा देवी, पुष्पा देवी, मोहनी देवी पर हमला कर बुरी तरह घायल कर चुके हैं, जबकि बाजार में भी कई महिलाओं और बच्चों पर हमला कर चुके हैं। ऐसे में लोगों को बंदरों से खतरा बना है। इधर वन विभाग के रेंजर टीएस बिष्ट ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए बाजार और सेलखोला गांव में जल्द ही पिंजरा लगा दिया जाएगा।