फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियां लेकर आया नया साल - 2018

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नए वर्ष पर एक-दूसरे को बधाई देने के सिलसिले के बीच धर्मनगरी में नए संकल्प भी लिए गए। खासतौर पर स्वच्छता पर विशेष फोकस किया गया। साल के पहले दिन तमाम सामाजिक संगठनों की ओर से स्वच्छता अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया, वहीं जिला प्रशासन ने भी मैली हो चुकी गंगा को प्रदूषण से मुक्त बनाने और लोगों को गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए हरकी पैड़ी पर गंगा प्रहरियों की तैनाती की।
नए साल पर शहरियों के बीच बधाई देने का सिलसिला पूरे दिन चला। लोगों ने नए साल की फोन की बधाई देने के साथ ही एक- दूसरे के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जाकर भी बधाइयां दी। वहीं युवाओं ने अपने अंदाज में नया साल मनाया। युवाओं ने एक- दूसरे को ग्रीटिंग कार्ड व अन्य गिफ्ट आदान- प्रदान कर नए साल को यादगार बनाया।
विज्ञापन

रविवार की देर रात शुरू हुआ बधाई देने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। इतना ही नहंी कई शहरियों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना के साथ ही नए साल की शुरुआत की। बिलकेश्वर महादेव समेत शहर के कई मंदिरों में लोगों की भारी भीड़ रही। मोबाइल फोन पर बधाई देने का सिलसिला वैसे तो पूरे दिन चला लेकिन खराब नेटवर्क ने भी इसमे जमकर खलल डाला।


पूरी रात दौड़ती रही पुलिस, घाटों पर बरती सतर्कता
नए साल के इंतजार में पुलिस को पूरी रात भारी मशक्कत करनी पड़ी। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके के निर्देश पर पुलिसकर्मी गंगा व गंगनहर के घाटों पर दिन-रात सक्रिय नजर आए। पूरी रात पुलिस की हेल्पलाइन 100 नंबर घनघनाती रही और पुलिस चारों तरफ डीजे आदि बंद कराने के लिए दौड़ती रही। बावजूद इसके युवाओं ने तमाम प्रतिबंधों को दरकिनार कर डीजे की धुनों पर थिरकते हुए जमकर लुफ्त उठाया। कई इलाकों मेें देर रात जमकर आतिशबाजी भी हुई। इससे पुलिस की हेल्पलाइन 100 नंबर पूरी रात डीजे व हुडदंगियों की सूचना देने वालों के फोन से गूंजती रही। कुछ लोगों ने महिला हेल्पलाइन पर फोन कर डीजे बंद कराने की गुहार लगाईञ गंगा नदी व गंगनहर के घाटों पर विशेष निगरानी रखी गई।

राजाजी नेशनल पार्क पहुंचे 2200 पर्यटक
दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के अलावा कई स्थानीय लोगों ने नया साल का पहला दिन राजाजी नेशनल पार्क मेें मनाया। पार्क निदेशक सनातन के मुताबिक पहले दिन सभी 10 रेजों में 2200 पर्यटकों ने सफारी का आनंद लिया। इस दौरान पर्यटकों ने जंगली हाथी के अलावा चीतल, सांभर, हिरण और जंगली सुअर के अलावा दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों का नजारा लिया। बच्चे हाथियों और जानवरों को देखकर गदगद नजर आए। हालांकि पर्यटकों की संख्या अचानक ज्यादा होने से कुछ पर्यटकों को सफारी के लिए इंतजार भी करना पड़ा।

पहले दिन कई घरों में गूंजी किलकारियां
नया साल कई परिवारों के लिए दोगुनी खुशी लनेकर आया। नए साल के मौके पर उनके घरों में किलकारियां गूंजी। किसी के घर बेटी तो किसी के घर बेटे ने जन्म लिया। जिला महिला अस्पताल की अधीक्षिका डा. भवानी पाल के मुताबिक उनके अस्पताल में नए साल पर सात बच्चों ने जन्म लिया। सभी लोग नए साल के पहले ही दिन नए मेहमान के आने से खुश नजर आए।

धूप के बीच भी रही ठंडी हवाएं
नए साल के पहले दिन सूर्यदेव ने अपनी किरणों की छटा तो बिखेरी। लेकिन ठंड हवाओं ने धूप को आइना दिखा दिया। मौसम विभाग के मुताबिक रात केा न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम 20 डिग्री दर्ज किया गया।

बाजारों में रही रौनक जमकर हुई खरीदारी
नए साल के मौके पर कारोबारियों के चेहरे भी खिले नजर आए। कई राज्यों के पर्यटकों के जश्र मनाने धर्मनगरी पहुंचने पर बाजार में दिन भर रौनक रही। पर्यटकों ने जमकर खरीदारी भी की। जिससे कारोबारियों का पहला दिन काफी अच्छा गुजरा। कारोबारियों को उम्मीद है आने वाले दिनों में यही स्थिति बनी रहेगी।

शहर में लगा रहा जाम
नए साल के पहले दिन शहरियों को जाम से जूझना पड़ा। शहर के मुख्य मार्ग पर दिन भर पर्यटकों की भारी भीड़ रही। पर्यटकों के साथ पौष पूर्णिमा स्नान के स्नानार्थियों के भी धर्मनगरी पहुंचने से सोमवार को पूरे दिन भारी भीड़ रही। भीड़ के चलते कई जगहों पर जाम की भी स्थिति रही। पुलिसकर्मी भी यातायात व्यवस्था दुरुस्त करते नजर आए। गनीमत रही कि कहंी पर भी अफरा तफरी की स्थिति नही बनी।
विज्ञापन



देर तक जागे, सुबह देर से उठे
नए साल के मौके पर रविवार देर रात तक जश्र मनाने वाले शहरियों ने सोमवार केा दिन में खुमारी उतारी। सोमवार तड़के तक जगने के बाद एक बार जो बिस्तर पकड़ा तो उनकी नींद दिन में 12 बजे के बाद ही टूटी। सबसे अधिक दिक्कत उन सरकारी मुलाजिमों और व्यापारियों को हुई जिन्हें सुबह होने ही दफ़्तर या फिर अपने प्रतिष्ठानों में जाना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें