फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का त्रै-वार्षिक अधिवेशन हुआ संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणबगड़। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शाखा नारायणबगड़ के त्रिवार्षिक अधिवेशन और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने और विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर हुए संघ शाखा के चुनावों में अध्यक्ष पद पर रघुनाथ सिंह रावत, मंत्री पद पर चंद्र कुमार नेगी और कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुमार शैलानी निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

अधिवेशन का शुभारंभ उपशिक्षाधिकारी केएस टोलिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रथम सत्र में हुई शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में पदोन्नति कोटा बढ़ाने, विवेकाधीन अवकाश को प्रधानाध्यापक को देने और उप शिक्षाधिकारी के पदों पर पांच फीसदी प्रधानाध्यापकों की पदोन्नति पर चर्चा की गई। शिक्षक डीएल मिंगवाल, सतीश सिलोड़ी दिनेश नैनवाल, दयाराम आर्य, वाईपी सती, रघुवीर सिंह गुसाईं आदि ने शिक्षकों की कई समस्याओं को प्रमुखता से रखा। द्वितीय सत्र में संघ की कार्यकारिणी का गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया हुई। संघ के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जनपदीय पर्यवेक्षक अवतार सिंह रावत और संरक्षक बिंदी लाल आर्य की देखरेख में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीते रघुनाथ सिंह रावत को 35, मंत्री पद चंद्रकुमार नेगी को 39, कोषाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कुुमार शैलानी को 40 और रमाकांत पुरोहित को 22 मत मिले। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर संघ के जनपदीय महामंत्री भुवन डिमरी, लेखा परीक्षक कुलदीप रावत और हेमंत भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें