फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साब सिंह रमोला और मनीषा मालकोटी के गीतों पर झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। चौरास में आयोजित शहीदी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2017 की प्रथम सांस्कृतिक संध्या लोक गायक साब सिंह रमोला और मनीषा मालकोटी के नाम रही। श्रोताओं की फरमाइश पर रमोला ने अपने सुपरहिट गीत सुनाए। वहीं, मनीषा ने गढ़वाली गीत सुनाए। श्रोता देर रात तक संगीत संध्या का लुत्फ लेते रहे।
चौरास में शुरू हुए शहीदी मेले एवं विकास प्रदर्शनी की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ शनिवार देर शाम क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने किया। मेला समिति अध्यक्ष जयकृष्ण भट्ट और डॉ. सुभाष पांडे ने शॉल ओढ़ाकर विधायक का सम्मान किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि शहीद हमारी धरोहर हैं। शहीदों की याद मेें मेला आयोजित करना सराहनीय पहल है।
विज्ञापन

विधायक ने मेले में कारगिल शहीदों की चित्रों की प्रदर्शनी लगाने वाले जगदीश बिष्ट को सम्मानित किया। वहीं बिष्ट ने विधायक को स्मृति स्वरुप शहीदों की फोटो अलबम भेंट की।
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत भजन से करने के बाद साब सिंह रमोला ने अपने सुपरहिट गीत ‘गैल्याणी तु संासू करी मेला मा औणा कू’ और ‘पितला की मेखी रुकमा’ सहित अन्य गाने सुनाएं। श्रोता साब सिंह रमोला और मनीषा राणाकोटी के गानों पर जमकर झूमे। संगीत पक्ष में जगमोहन, अतुल शाह, संजय पांडे और आनंद शाह ने साथ दिया। कार्यक्रम में अनिल बिष्ट, राम लाल नौटियाल, विनोद चमोली और कमलेश थपलियाल ने सहयोग किया। शैलेश मलासी और धमेंद्र कैंतुरा ने संचालन किया।
विज्ञापन


आज होगा झुमैलो
श्रीनगर। सोमवार को मेले में कीर्तन और झुमैलो प्रतियोगिता होगी। मेला प्रभारी विनोद चमोली ने बताया कि पहली बार यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

20 को स्वास्थ्य शिविर
श्रीनगर। शहीदी मेले में 20 दिसंबर को एम्स ऋषिकेश की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। मेला समिति से जुड़े डॉ. अरविंद दरमोड़ा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में एम्स ऋषिकेश के डॉ. संतोष कुमार के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम स्वास्थ्य परीक्षण करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें