श्रीनगर। अमर उजाला व अविरल क्लासचेस की संयुक्त पहल पर टैलेंट सर्च सीजन-2 के लिए सोमवार को ऑडिशन होंगे। अमर उजाला के सीनियर मैनेजर इवेंट्स पुनीत भसीन ने बताया कि युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को मंच देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए श्रीनगर में सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, मॉडलिंग व एंकरिंग के लिए ऑडिशन लिए जाएंगे।
जो प्रतिभागी ऑडिशन में सेलेक्ट होंगे, उन्हें देहरादून में सात दिन की वर्कशॉप में सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, मॉडलिंग व एंकरिंग की बारीकियां सिखाई जाएंगी। सेलेक्ट होने वाले प्रतिभागियों को देहरादून में बॉलीवुड के मशहूर कलाकार फारुख सिद्दिकी, दीपक जैन, सोनिया आनंद रावत, सोनाली वर्मा, सिड व सलमान रजाखान प्रशिक्षण देंगे। फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवक-युवतियों को अपनी फिल्म में अभिनय व गायन का अवसर देंगे।
यहां से खरीदें आवेदनपत्र
श्रीनगर। अमर उजाला टैलेंट सर्च सीजन-2 ऑडिशन में प्रतिभाग करने के इच्छुक युवा 500 रुपए में जैन मंदिर मार्ग जीजीआईसी के सामने स्थित अमर उजाला श्रीनगर कार्यालय से फॉर्म खरीद सकते हैं। ऑडिशन के दौरान भी मैक्स इंस्ट्ीट्यूट श्रीनगर से भी फॉर्म खरीदे जा सकेंगे।