पीपलकोटी। दशोली ब्लॉक के कुड़ाव गांव में इन दिनों पांडव लीला की धूम मची हुई है। वहीं, दिगोली गांव में जलयात्रा और ब्रह्मभोज के साथ पांडव नृत्य का बृहस्पतिवार को समापन हो गया।
कुड़ाव गांव में पांडव पश्वाओं ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य किया। इस पौराणिक धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए गांव की ध्याणियां और प्रवासी ग्रामीण भी पैतृक गांव पहुंचे हुए हैं। पांडव परिवार ने भक्तों को आशीर्वाद भी दिया। इस मौके पर पांडव नृत्य समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, गोविंद सिंह चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, राजेंद्र चौधरी, कुंदन असवाल, दिलवल सिंह, दर्शन सिंह, नंदन सिंह, गंगा सिंह, सुरेंद्र असवाल, हरीश चौधरी आदि मौजूद थे। वहीं, दिगोली गांव में पांडव नृत्य के अंतिम दिन पांडव समिति के अध्यक्ष हुकम सिंह रावत, हरि दर्शन, हरीश, आशुतोष, अनिल और शिशुपाल सिंह आदि मौजूद थे।