फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस दिसंबर से पीपलकोटी में शुरु होगा बंड विकास मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। बंड विकास संगठन ने बीस दिसंबर से होने वाले बंड विकास मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। मेला एक सप्ताह तक चलेगा। सेमलडाला मैदान में बंड संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेले के सफल संचालन को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

मेले में विभागों की ओर से स्टॉल लगाने, कृषि व उद्यान गोष्ठी के आयोजन का निर्णय लिया गया। मेले के दौरान ऊर्जा निगम और जल संस्थान को बिजली व पेयजल व्यवस्था सुचारु रखने को कहा जाएगा। बंड संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती और ज्येष्ठ उपप्रमुख अयोध्या प्रसाद हटवाल ने कहा कि मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। मेले को भव्य बनाने के लिए स्वागत, सांस्कृतिक, कृषि, अनुशासन, पशुपालन, लेखा, प्रचार व खेल समितियों का गठन किया गया। निर्णय लिया गया कि 16 दिसंबर को मेला स्थल पर हनुमान ध्वजा स्थापित की जाएगी। इस मौके पर संगठन के संरक्षक रमेश बंडवाल, कोषाध्यक्ष बिहारी लाल बनवाल, हरिदर्शन, महावीर राणा, दिनेश हटवाल, बलवीर कोहली, नरेंद्र लाल, सुजान सिंह, बीना देवी, मीना राणा और अरविंद हटवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें