फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर नहीं दी रिपोर्ट, वेतन रोकने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। दैवी आपदा के मामलों की अधूरी जांच रिपोर्ट जमा करने पर कुनीगाड़ पटवारी पर गाज गिरी। मामले में एसडीएम ने अग्रिम आदेशों तक पटवारी का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम स्मृता परमार ने बताया कि अगस्त सितंबर माह में कुनीगाड़ पटवारी क्षेत्र में दैवी आपदा के दौरान नुकसान सहित अन्य की जानकारी के लिए पटवारी अमीर बख्श को जांच करने के लिए कहा गया था। पटवारी ने अगस्त-सितंबर की जांच रिपोर्ट चार माह बाद दिसंबर माह में तहसील में जमा कराई जो आधी-अधूरी थी। ऐसे में सरकारी काम में लापरवाही बरतने के मामले में संबंधित पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यही नहीं जांच रिपोर्ट पूरी नहीं करने के साथ ही अग्रिम आदेशों तक पटवारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम परमार ने बताया कि सरकारी काम में लापरवाही पर यह कार्रवाई की गई है। इधर पटवारी अमीर बख्श ने कहा कि उसके खिलाफ उत्पीड़न की कार्रवाई हो रही है। जिसे वो राजस्व पुलिए संवर्ग शाखा में खेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें