फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम ने विवादित जमीन से हटाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बुधवार को डालनवाला कोतवाली से सटी विवादित करोड़ों की जमीन से कब्जे को हटा दिया। इस दौरान निगम की टीम की दूसरे पक्ष के लोगों के साथ झड़प भी हुई। मामले को लेकर दूसरे पक्ष ने निगम पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाया। वहीं, दूसरी ओर मेयर विनोद चमोली का कहना है कि अगर उन्हें लगता है कि गलत कार्रवाई हुई तो वह कोर्ट जाएं। न्यायालय ही सही या गलत का फैसला करेगा।
डालनवाला कोतवाली से सटी करोड़ों की जमीन को लेकर चल रहे नगर निगम और तारिक अतहर पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। दोनों ही पक्ष जमीन पर अपना अधिकार बता रहे हैं। बीते मंगलवार को अपर जिला न्यायाधीश की अदालत ने निगम को राहत देते हुए निचली अदालत के फैसले पर स्थगनादेश दे दिया। जिसके बाद बुधवार को मेयर विनोद चमोली और नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे के नेतृत्व में निगम की टीम ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में टीम ने जमीन से कब्जा हटाया। इस दौरान नगर निगम और दूसरे पक्षों के लोगों के बीच काफी बहस भी हुई। लेकिन, नगर निगम और पुलिस टीम ने जमीन पर मौजूद चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। वहीं, दोपहर में जमीन के चारों तरफ तारबाड़ कर दिया गया। उधर, दोपहर दूसरे पक्ष ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता की। जिसमें तारिक अतहर पक्ष ने निगम पर कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाया। कहा कि निगम को कोर्ट द्वारा उनके मामले में हुए पूर्व के आदेश पर स्टे मिला था। लेकिन, निगम ने जबरन चारदीवारी तोड़ दी। कहा कि वह मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे। वहीं, दूसरी ओर मेयर विनोद चमोली ने कहा कि अगर दूसरे पक्ष को लगता है कि उनके साथ गलत हुआ है तो वह कोर्ट की शरण ले सकते हैं। जमीन नगर निगम की है या उनकी, यह फैसला न्यायालय खुद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
काम पर लौटे निगम कर्मी
देहरादून। दो दिन की हड़ताल के बाद बुधवार को निगम कर्मचारी काम पर लौट आए। उन्होंने कोर्ट के आदेश की सराहना की। हड़ताल खत्म होने के बाद सभी कार्य सुचारू रूप से हुए। वहीं, शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें