श्रीनगर। अदिति स्मृति न्यास की ओर से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मांगल प्रतियोगिता में 52 टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल करेंगे।
अदिति स्मृति न्यास की ओर से 15 दिसंबर से राज्य स्तरीय मांगल गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया रहा है। मांगल प्रतियोगिता का यह सीजन टू है। पिछले वर्ष आयोजित प्रतियोगिता में देहरादून की टीम विजेता रही थी। प्रतियोगिता संयोजक गिरीश पैन्यूली ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता के लिए 52 टीमों ने पंजीकरण कराया है। जिसमें देहरादून की 4, कोटद्वार की 3, उत्तरकाशी, बागेश्वर व द्वारहाट की 1-1 टीमें शामिल हैं। पैन्यूली ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रतियोगिता का आयोजन भव्य किया जाएगा।