फाइल फोटो नेम-
वाहन चेकिंग में ट्रक और लोडर सीज
-- एआरटीओ को बिना कागज के दौड़ते मिले वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। बिना कागजात और खतरनाक तरीके से वाहनों को दौड़ा रहे दो चालकों को वाहन चेकिंग के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने पकड़ लिया। उन्होंने संबंधित दस्तावेज नहीं होने पर ट्रक और लोडर वाहन को सीज कर दिया। अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने पर 21 वाहनों के चालान काटे गए। सोमवार को एआरटीओ डा. अनीता चमोला ने नेपाली फार्म तिराहे और श्यामपुर क्षेत्र में हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान हरियाणा के एक ट्रक को रोका गया। चालक से ट्रक के कागजात मांगे गए, तो वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। तेल के कनस्तरों से भरे एक लोडर वाहन को भी एआरटीओ ने पकड़ लिया।
बताया कि लोडर चालक भी वाहन के कागजात नहीं दिखा पाया। एआरटीओ डॉ. चमोला ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर उन्हें सीज कर दिया। इसके अलावा उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 21 वाहनों के चालान भी काटे। एआरटीओ ने बताया कि इस दौरान वाहन सवारों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। बताया कि लोडर वाहन में निर्धारित मानक से अधिक सामान की लोडिंग की गई थी, जो कि काफी खतरनाक है। लिहाजा उसे सीज कर दिया गया।