फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के खिलाफ 11 से फिर होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स के खिलाफ 11 से फिर होगा आंदोलन
विज्ञापन

-- स्थानीय युवाओं को रोजगार में तवज्जो नहीं देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। उत्तराखंड जन विकास मंच ने एम्स प्रशासन पर स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने संस्थान में नियुक्तियों में धांधली का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की है। इस बाबत ज्ञापन एम्स प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मंच ने 11 दिसंबर से आंदोलन की चेतावनी दी है।
सोमवार को मंच से जुड़े कार्यकर्ता बैराज रोड स्थित एम्स संस्थान पहुंचकर निदेशक कार्यालय को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि स्थानीय युवाओं को संस्थान में नियुक्तियों में प्राथमिकता देने की मांग लगातार की जा रही है, लेकिन एम्स प्रशासन लगातार इसकी अनदेखी कर रहा है। बताया कि पूर्व में एम्स में नियुक्तियों में धांधली व भ्रष्टाचार की जांच की मांग को पत्र सौंपा गया था, एम्स प्रशासन ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने आरोप लगाया कि संस्थान में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कार्ड का लाभ पात्रों को नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि मंच 11 नवंबर से दोबारा एम्स के खिलाफ फिर से आंदोलन करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में सत्यवीर तोमर, शैलेंद्र चौहान, रवि शर्मा, धीरज तोमर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें