फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ जुयाल का सीबीसीआईडी ट्रांसफर, डबराल आए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
कुख्यात सुनील राठी और प्रापर्टी डीलर प्रद्युम्न अग्रवाल प्ररकण की जांच के दौरान सीओ कनखल के पद से हटाए गए सीओ जेपी जुयाल की जिले से भी विदाई ही गई। डीजीपी अनिल रतूडी ने उन्हें सीबीसीआईडी सेक्टर देहरादून स्थानांतरित किया है जबकि विजिलेंस देहरादून में तैनात सीओ वीरेंद्र डबराल को हरिद्वार जिले में तैनाती दी गई है।
एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने सीओ कनखल के पद से जेपी जुयाल को हटा दिया था। एसएसपी ने सीओ को लेकर तल्ख टिप्पणी भी की थी। कुख्यात सुनील राठी से प्रापर्टी डीलर प्रद्युम्न अग्रवाल प्रकरण की जांच को लीड कर रहे सीओ जेपी जुयाल के खिलाफ ही जांच बैठाकर एसपी सिटी ममता वोहरा को जांच अधिकारी बनाया था। अभी एसपी सिटी की जांच चल ही रही है। एसएसपी ने सीओ के गैर जनपद ट्रांसफर की संस्तुति भी डीजीपी अनिल रतूडी को की थी। डीजीपी के सामने भी सीओ जेपी जुयाल शनिवार को पेश हुए थे, तब उन्हें डीजीपी ने फटकार लगाई थी। सोमवार को डीजीपी अनिल रतूडी ने सीओ जेपी जुयाल के सीबीसीआईडी ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही सीओ वीरेंद्र डबराल को हरिद्वार भेजा गया है। वे यहां यातायात निरीक्षक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से निकले हम
बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से निकले हम। यह कहावत सीओ जेपी जुयाल पर सटीक बैठती है। जुयाल ने बतौर दारोगा, इंस्पेक्टर लंबा वक्त हरिद्वार में काटा है। वे जिले के लगभग हर थाने में बतौर एसओ सेवाएं दे चुके थे और इंस्पेक्टर के तौर पर भी अधिकांश कोतवाली में चार्ज पर रहे। सीओ बनने पर उन्हें सीओ सदर की कुर्सी मिली, लेकिन विवादों में घिरने पर उन्हें हटाकर सीओ कनखल बनाया गया। वहां भी सीओ का कारनामा जब सामने आया तो एसएसपी ने भी दांतों तले उंगली दबा ली और फिर उन्हें हटाकर प्रतीक्षारत सूची में रखा। यही नहीं ट्रांसफर की संस्तुति भी की और सीओ की कार्यशैली को लेकर बेहद ही तल्ख टिप्पणी कर पूरे महकमे को चौंका दिया। सीओ की कर्तव्यनिष्ठा को ही संदेह के घेरे में खड़ा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें