फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 नवंबर को मिस्टर एंड मिस प्रतियोगिता होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो फाइल नेम-
विज्ञापन


मिस्टर एंड मिस प्रतियोगिता कल
-- मिस्टर एंड मिस यूके-यूपी विजेता को मिलेगा एक लाख ईनाम
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
अथर्व ग्रुप की ओर से रविवार को मिस्टर एंड मिस यूके, यूपी -2018 मॉडलिंग प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन लिया जाएगा। बीटीसी परिसर स्थित प्रेस भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान ग्रुप के डॉयरेक्टर विकास शर्मा ने बताया कि प्रतिस्पर्धा का फाइनल मुकाबला जीतने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा, साथ ही वीडियो एलबम में अभिनय का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार को मिस्टर एंड मिस उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश मॉडलिंग व म्यूजिकल बैटल प्रतियोगिता के ऑडिशन ऋषिकेश में आयोजित होंगे। प्रतियोगिता में नृत्य को छोड़कर म्यूजिकल इंस्ट्रयूमेंट बजाने व गायन वाले प्रतिभागी भी प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों की आयु 17 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अगले साल 26 फरवरी को ऋषिकेश में ही आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर दिवाकर दत्त शर्मा, प्रशांत राठी, सौरभ राणा, प्रगति शर्मा, अपर्णा नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें