फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में फंसा सांप, 52 गांव 20 घंटे तक रहे अंधेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। एक सांप ने भरपूर पट्टी के करीब 52 गांवों की बिजली उड़ा दी। इससे इन गांवों की बिजली 20 घंटे बंद रही। वन विभाग जंगल-जंगल फाल्ट ढूंढता रहा। अंत में उन्हें मुख्य ट्रांसफार्मर में सांप लिपटा हुआ मिला जो करंट से मर चुका था।
विज्ञापन

सोमवार शाम 6 बजे भरपूर पट्टी के 52 गांवों में अचानक बिजली गुल हो गई। विद्युत विभाग ने दो बार आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की, लेकिन इससे स्थिति और खराब हो गई। इस कोशिश में तुणगी, रामपुर सामपुर में लगाए गए जंफर फुंक गए। इससे खंभों में तेज करंट दौड़ने लगा।
बिजली विभाग के जेई संजीव कुमार ने बताया कि जोखिम को देखते हुए सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद चार लाइनमैनों को लेकर उन्होंने फाल्ट ढूंढना शुरू किया। देर रात तक फाल्ट नहीं मिलने पर मंगलवार सुबह फिर फाल्ट की तलाश में टीम जुट गई। करीब 20 घंटे कई गांवों और जंगलों की खाक छानने के बाद भरपूर गांव में ट्रांसफार्मर पर सांप लिपटा मिला, जो पूरी तरह से जलने के बाद उसी पर चिपका रह गया। सांप के ट्रांसफार्मर में चिपकने से पूरी विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफार्मर के बुसिंग में लिपटे सांप को हटाए जाने के बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें