फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी खेल मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। जीआईसी खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताएं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुई। ब्लॉक स्तरीय खेलों में नारायणबगड़ का दबदबा रहा।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं के अंडर 10 की 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रितुल ने प्रथम और अंकित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में दिव्या और करिश्मा क्रमश: प्रथम और द्वितीय रही। अंडर 14 बालक वर्ग की कबड्डी में नारायणबगड़ प्रथम और हरमनी द्वितीय रहा। जबकि बालिका वर्ग में हरमनी प्रथम और नारायणबगड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग के खो-खो बालक वर्ग में नारायणबगड़ विजेता और हरमनी उप विजेता रहा। अंडर 17 की 3000 मीटर दोड़ बालक वर्ग से अमन प्रथम तथा दिग्विजय द्वितीय रहा। और बालिका वर्ग में बबीता ने प्रथम तथा रजनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की कबड्डी में नारायणबगड़ विजेता और जाखपाट्यूं उप विजेता रहे। खंड शिक्षा अधिकारी आरएल रोधियाल और प्रधानाचार्य बीएल टम्टा ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिला है। प्र्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर जीआईसी कौब प्रधानाचार्य डीएस कंडारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी लोकपाल सिंह रावत, बीडीओ केएस मेहरा, दुर्गा सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें