फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपा और प्रिया बनीं श्रीनगर के सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में श्रीनगर स्टार नाइट में दीपा धामी (गायन) और प्रिया आर्य (नृत्य) में श्रीनगर के सितारे बने। दोनों विजेताओं को नगर पालिका की ओर से गोल्ड मेडल दिए गए।
जीआईएंटीआई मैदान में चल रहे बैकुंठ चतुर्दशी मेले की नौवीं संध्या को श्रीनगर स्टार नाइट का आयोजन किया गया। इसमें सिंगिंग और डांसिंग स्पर्धाएं संपन्न हुईं। दोनों स्पर्धाओं में 6-6 प्रतिभागियों में 3-3 राउंड का मुकाबला हुआ। डांस में सोलो, डुएट राउंड और सिंगिंग में सोलो, डुएट और गढ़वाली राउंड हुए।
विज्ञापन

डांस में प्रिया आर्य ने बाजी मारी। उनका मुकाबला निशा भंडारी, मिहिका रावत, सौरभ, अभिनव बहुगुणा और ऋषभ गिरि से हुआ। वहीं, सिंगिग में दीपा धामी श्रीनगर का सितारा बनीं। इस स्पर्धा में प्रमिला चौहान, मनीषा देव, दीपिका भंडारी, मृणाल रतूड़ी और पंकज पपनोई ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठानी ने बताया कि स्टार नाइट में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को 5000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी में सत्य और आशुतोष रहे प्रथम
श्रीनगर। ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सत्य प्रसाद मैठाणी और आशुतोष बहुगुणा अपने-अपने वर्गों में प्रथम रहे। प्रतियोगिता कैमरा और मोबाइल से फोटोग्राफी में की गई थी।
कैमरा वर्ग में सत्य प्रसाद मैठाणी प्रथम, कैवल्य जखमोला द्वितीय, आशुतोष बहुगुणा तृतीय स्थान पर रहे। मोबाइल वर्ग में आशुतोष बहुगुणा प्रथम, प्रणय अग्रवाल द्वितीय व आस्था सुयाल तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में अरविंद मुदगिल व लोकेश बलूनी शामिल थे।
विज्ञापन


लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर डॉ. बीपी नैथानी ने मेला प्रांगण में सफाई अभियान चलाया और लोगों को जागरूक किया।
डॉ. नैथानी ने मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के छात्रों के साथ मिलकर मेला प्रांगण में फैले पॉलिथीन के कूड़े को एकत्र कर स्वच्छता के लिए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग स्वच्छता में सहयोग करेंगे तो मेले की रौनक में और इजाफा होगा। इस मौके पर मैक्स इंस्टीट्यूट के निदेशक जतिन्द्र धीर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गरिमा नैथानी और मंजू नैथानी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें