फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका रक्तदान, बचाए मरीजों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
आपका रक्तदान दुर्घटनाओं में घायल मरीजों के साथ ही थैलीसीमिया बीमारी से जूझ रहे मासूम बच्चों की जिंदगी में मुस्कान ला सकता है। जिला अस्पताल के ही आंकड़ों पर नजर डाले तो अस्पताल में प्रतिमाह औसतन 1500 यूनिट रक्त की जरूरत पड़ती है। इसके साथ ही जिले में तमाम ऐसे मासूम है जो थैलीसीमिया से पीड़ित हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इन मासूमों के शरीर में खून बनना बंद हो गया है या फिर खून बनने की रफ्तार बेहद धीमी है। ऐसे में इनकी जिंदगी बचाने के लिए इन्हें प्रतिमाह खून चढ़ाना पड़ता है। इन मासूमों की जिंदगी पर संकट न आए, इसके लिए हम सब मिलकर राज्य स्थापना दिवस पर रक्तदान करें ताकि इन मासूमों को नई जिंदगी देकर खुशी का रंग भरा जा सके।
विज्ञापन

अपने सामाजिक सरोकारों के साथ अमर उजाला की ओर से लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करने की अनूठी पहल की गई है। योजना के तहत अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक बार फिर विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन शनिवार को ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के पास अनुराग पैलेस में किया जा रहा है। रक्तदान शिविर में जहां स्वैच्छिक रक्तदाता रक्तदान कर मासूमों की जिंदगी बचाने में अपना योगदान देंगे, वहीं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्थाओं मसलन पंजाबी महासभा, हरिद्वार एवं कुष्ठ समिति को भी इस अभियान से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया गया है।
विज्ञापन


कौन कर सकता है रक्तदान
-कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन माह के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है।
-रक्तदाता की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
-रक्तदाता के शरीर का वजन न्यूनतम 45 किग्रा होना चाहिए।
-हीमोग्लोबिन का प्रतिशत 12.5 होना चाहिए।
-रक्तचाप 70-110 होना चाहिए।

कौन नही कर सकता है रक्तदान
-गर्भवती महिलाएं और एचआईवी पाजिटिव व्यक्ति
- हाइपो या हाइपर थायराइड़ से पीड़ित लोग
- डायबिटीज,अस्थमा, पीलिया, किडनी रोग से पीड़ित मरीज
- ऐसा व्यक्ति जिसने तीन माह के भीतर रक्तदान किया हो।

रक्तदान से पहले यह करें
- कुछ खाने के बाद ही रक्तदान करें।
- रक्तदान से पहले किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन न करें।
- रक्तदान से पहले पर्याप्त नींद ले लें।

रक्तदान के बाद क्या करें
- रक्तदान के बाद धूम्रपान से परहेज करें।
रक्तदान बाद कुछ समय तक सुस्ता लें।
अगले 10-12 घंटों तक पर्याप्त मात्रा में पानी या कोई पेय पदार्थ लें।
रक्तदान बाद कमजोरी को लेकर कोई भ्रांति न पालें। दैनिक कार्यों को जारी रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें