फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड उदय 2017: जश्न के तीसरे दिन दून में बिखरे कला और नृत्य के अनूठे रंग

Fri, 03 Nov 2017 12:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
drawing competition - फोटो : anil chandola / amarujala dehradun
विज्ञापन
उत्तराखंड उदय महोत्सव 2017 के तीसरे दिन राजधानी देहरादून में कला और नृत्य के अनूठे रंग बिखेरे गए। एक ओर स्कूली बच्चों की निशुल्क चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में डांस और सिंगिंग में मेगा ऑडिशन लिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को नौ बजे से पवेलियन मैदान में स्कूली बच्चों की निशुल्क चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ और कक्षा नौ से 12, दो वर्गों में छात्र-छात्राएं हिस्सा लिया। चित्रकला का विषय कार्यक्रम स्थल पर ही बताया गया। इस दौरान पर्यावरणविद् अनिल जोशी और कांग्रेसी नेता सूर्यकांत धस्माना बच्चों का प्रोत्साहन करने प्रतियोगिता स्थल पहुंचे।

सर्वश्रेष्ठ चित्र बनाने वाले तीन-तीन विजेताओं को डॉल्फिन इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड साइंसेज की ओर से नगद पुरस्कार और 10-10 को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को अमर उजाला, विकास फाउंडेशन एवं वरदान की ओर से प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन


सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में ऑडिशन
हल्द्वानी और देहरादून में हुए सिंगिंग और डांसिंग के ऑडिशन में से चुने गए प्रतिभागि देहरादून स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में होने वाले मेगा ऑडिशन में हिस्सा लेंगे। दोपहर तीन बजे से आईएसबीटी रोड स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में मेगा ऑडिशन आयोजित किया जाएगा।

साथ ही गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी समेत राज्य के अन्य क्षेत्रों की वेशभूषा पर आधारित फैशन शो के ऑडिशन भी होंगे। निशुल्क ऑडिशन से चुने जाने वाले कलाकारों को चार नवंबर को पवेलियन मैदान में होने वाले ग्रैंड फिनाले में प्रतिभाग का मौका मिलेगा। साथ ही आकर्षक नगद पुरस्कार और उपहार भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें