फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ अध्यक्ष ने लगाया डीन स्कूल ऑफ साइंस कार्यालय पर ताला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। डीन फैकल्टी भवन में स्थित स्कूल ऑफ साइंस कार्यालय में किसी कर्मचारी के मौजूद न रहने पर आक्रोशित छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पवंार और अन्य छात्रों ने कार्यालय में ताला जड़ दिया। छात्रों का आरोप था के कार्यालय में अक्सर कर्मचारी नहीं रहते हैं, जिससे छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में सीबीसीएस के तहत सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्रों की हार्ड कॉपी जमा कराई जा रही है। बुधवार को जब कई छात्र बिड़ला परिसर स्थित स्कूल ऑफ साइंस के डीन कार्यालय में हार्डकॉपी जमा कराने पहुंचे तो यहां कोई कर्मचारी नहीं था। इससे गुस्साए छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार और अन्य छात्रों ने कार्यालय पर ताला जड़ दिया और चाबी कुलपति प्रो. जेएल कौल को सौंप दी। छात्र संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी यदि कर्मचारियों ने अपने रवैए में परिवर्तन नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं डीन साइंस प्रो. डीएम जोशी ने कहा कि छात्रों ने उनसे इस संबंध में कभी कोई शिकायत नहीं की। अगर ऐसा है तो छात्रों को उनसे शिकायत करनी चाहिए थी। इस संबंध में कर्मचारियों से पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें