फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने की एनएसीसी व शिक्षकों की तैनाती की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री से महाविद्यालय में शिक्षकों की तैनाती व एनएससी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की हैं। मांगों पर कार्रवाई न किए जाने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में छात्रों ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजा। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद जियाल ने कहा कि महाविद्यालय में विज्ञान संकाय शुरू तो कर दिया गया है, लेकिन मात्र एक शिक्षक के भरोसे विज्ञान वर्ग की कक्षाएं संचालित हो रही है। छात्रों ने महाविद्यालय में शिक्षकों की तैनाती, एनसीसी सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही उपकरण और फर्नीचर उपलब्ध कराने की मांग की है। छात्रों ने ज्ञापन में लिखा है यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में रुचि, सोनम, राधा, सरिता और सरस्वती के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें