फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी के खिलाफ कराएंगे ऑन लाइन एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे गढ़वाल विवि के एक अधिकारी के खिलाफ शिक्षणेतर कर्मचारी ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराएंगे। उक्त अधिकारी पर वेतन के रूप में अतिरिक्त धनराशि लेने का आरोप था। हालंाकि, उक्त अधिकारी ने अतिरिक्त धनराशि को विवि के खाते में जमा करा दिया था और कुलपति ने मामले की जांच के लिए कमेटी भी गठित की थी।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन में स्थितियां सामान्य होने का नाम नहंीं ले रही हैं। शिक्षणेतर कर्मचारियों का एक गुट कुछ दिन से भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर रहा है। अब गढ़वाल विवि के शिक्षणेतर कर्मचारी और आरटीआई कार्यकर्ता संतोष ममगई ने कहा है कि वे एक अधिकारी के खिलाफ ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराएंगे। उक्त अधिकारी गढ़वाल विवि में सेवाएं देने से पूर्व दिल्ली विवि में सयुंक्त रजिस्टार के पद पर कार्यरत थे। संतोष ममगई ने कहा कि उक्त अधिकारी ने गढ़वाल विवि व दिल्ली विवि को गुमराह कर वेतन में अतिरिक्त धनराशि ली है और जब मामले का खुलासा हुआ तो अतिरिक्त धनराशि विवि के खाते में जमा करा दी। ममगाई ने कहा कि मामला दिल्ली विवि से संबंधित होने के कारण वह दिल्ली के संबंधित थाने में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें