फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. रविंद्र बिष्ट को सौंपा गया बेस चिकित्सालय अधीक्षक का प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। बेस चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी ईएनटी विभागाध्यक्ष डा. रविंद्र बिष्ट को सौंपी गई है। वह प्रभारी के तौर पर उक्त पद पर कार्य करेंगे। वर्तमान में चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात डॉ. सुरेश जैन का कार्यकाल समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने बताया कि चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश जैन का एमएस पद का कार्यकाल समाप्त हो गया था। इस संबंध में शासन को भी सूचित कर दिया गया था। इस पद पर डॉ. जैन की निरंतरता बनाए रखने में शासन से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिलने पर प्रभारी के तौर पर ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. रविंद्र बिष्ट की तैनाती की गई है। अगले आदेश तक बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार डॉ. बिष्ट देखेंगे। वहीं, डॉ. सुरेश जैन ने बताया कि उन्हें इस संबंध में अभी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। कार्यकाल विस्तार के लिए उन्होंने आवेदन किया था। वह अभी अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें