फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग के मुहाने पर शहर, सड़कों पर बिजली के तारों के नीचे लगायी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
आतिशबाजी की सामग्री बेचने वालों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी दुकानों या सड़कों के किनारे पर दुकानें सजा दी हैं।
सुरक्षा की दृष्टि से रेत की बोरी भी नहीं रखी है, साथ ही जिन स्थानों पर दुकानें लगाई है उनके पास बिजली लाइन, ट्रांसफार्मर, भट्टी आदि के सामान भी मौजूद हैं। ऐसे में सड़कों के किनारे खुले में पूरे शहर को बारूद के मुहाने पर खड़ा कर दिया। जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही देखिए कि कार्रवाई करना तो दूर, वह एक- दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर अपनी जवाबदेही से बचते रहे। बानगी देखिए नियमों की जानकारी सभी अधिकारियों को है और सबकी नाक के नीचे सड़कों पर दुकान सजकर तैयार भी हो चुकी है, लेकिन नियत स्थान पर दुकान लगवाने की कोशिश तक नहीं की।



नियमों का उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
आतिशबाजी का सामान बेचने के लिए दुकान लगवाने के लिए प्रशासन स्थान नियत करता है। अग्रिशमन विभाग को केवल सुझाव देता है। सड़क पर दुकान लग रही है तो पुलिस भी हटवा सकती है। दूसरी बात यह है कि आज तक किसी भी दुकानदार ने नियत स्थान पर दुकान नहीं लगाई। जहां भी दुकान लगी हैं उन्होंने नियमों का पालन करते सुरक्षा के सामान रखे हुए हैं। यदि किसी दुकानदार ने नियमों का उल्लंघन किया तो सामान जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन


यह है असलियत
बाजारों से बाहर नियत स्थान कराकर आतिशबाजी बिक्री के लिए अनुमति देने का काम सिटी मजिस्ट्रेट का होता है। व्यापारियों की बैठक में बिक्री के लिए स्थान नियत किए गए, लेकिन असलियत जानते हुए भी सिटी मजिस्ट्रेट लगातार खुले में बिक्री के लिए अनुमति दे रहे हैं।


यह है नियम
संबंधित थाने से प्रशासन आख्या मांगता है कि आतिशबाजी नियमों का पालन कर रहा है या नहीं। लेकन अभी तक जितनी भी दुकान लगी है सबको नियम पालन कराने की बात कहते हुए पुलिस ने आख्या रिपोर्ट लगाकर दिया है। लेकिन असलियत क्या है और दुकानदार कहा सामान बेच रहा है यह किसी भी अधिकारी ने मौका मुआवना करके रिपोर्ट नहीं लगाई।

यह तय हुए थे नियत स्थान
पटाखों की दुकान लगाने को 16 स्थान नियत किए गए हैं। जिसमें पंतद्वीप पार्किंग, सूखी नदी, मायादेवी प्रांगण, रामलीला मैदान, ललतारौ पुल, बिल्वकेश्वर कुंभ पार्किंग, भल्ला स्टेडियम, ऋषिकुल मैदान, एसडी इंटर कालेज कनखल, दक्ष मंदिर, बड़ा अखाड़ा उदासीन, फुटबाल ग्राउंड जगजीतपुर, जटवाड़ा पुल, ज्वालापुर इंटर कालेज, सुभाषनगर पीएसी, चिन्मय डिग्री कालेज के मैदान में दुकानें लगाए जाएगी। लेकिन इन मैदानों में एक भी दुकान नहीं लगी है।
विज्ञापन




जितने भी आवेदन आ रहे है वह नियत स्थान पर दुकान लगाने का लैटर लेकर आए। पुलिस एवं सीएफओ की आख्या के बाद ही अनुमति दी गई। अब देखने में आया है कि नियत स्थान पर दुकान नहीं लगाई गई है, जिस पर संबंधित थानों एवं अग्निशमन अधिकारियों को दुकानें हटवाने एवं नियत स्थान पर नियमों का पालन कराते हुए दुकानों को लगवाने को निर्देश दिए हैं। बुधवार से मैं स्वयं मैदान में जाकर कार्रवाई करुंगा।
- मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, हरिद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें