फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर भी दूषित पानी पीने को मजबूर हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शहर में कई स्थानों पर पेयजल लाइनों की लीकेज से दूषित जलापूर्ति हो रही है। जल संस्थान त्योहारों के सीजन में भी लीकेज ठीक नहीं करा पाया। ऐसे में जलजनित बीमारियां फैलने का अंदेशा है।
विज्ञापन

चोपड़ा भवन भूपतवाला में हाईवे की ओर से रानीगली में एक हफ्ते से जल संस्थान की पीवीसी लाइन फटी होने पर जल संस्थान ने दो दिन पहले उसकी मरम्मत करने के लिए सीसी रोड तोड़कर गड्ढा तो खोदा, परंतु लाइन ठीक किए बिना गड्ढा वैसे ही छोड़ दिया है। पाइप लाइन के साथ ही सीवर की लाइन भी है जो कभी भी ओवरफ्लो हो जाती है। लीकेज ठीक करने के लिए खोदकर छोड़े गड्ढे में गंदा पानी भी जा रहा है और सप्लाई दूषित हो रही है। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता राकेश चंद्र बमराड़ा ने बताया था कि सोमवार से लाइन ठीक करने का काम शुरू करा दिया जाएगा। लेकिन मंगलवार को भी स्थिति जस की तस रही। पार्षद अनिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि ऋषि आश्रम के पास डेढ़ महीने से पाइप लाइन में लीकेज है, जिससे रानी गली फिर बैठ गई है। अधिकारियों को बार-बार कहने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। रोडी बेलवाला मैदान में भी जगह-जगह लीकेज हैं। प्रेेमनगर आश्रम के सामने मॉडल कालोनी के मुहाने पर करीब तीन महीने से लीकेज है। ब्रह्मपुुरी बस्ती को जाने वाले पानी के कई कनेक्शनों में भी लीकेज की समस्या बनी हुई है। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने बताया कि जल संस्थान व जल निगम के अधिकारी जनता की सुनते ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें