फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगजीतपुर को नगर निगम में शामिल करने पर मंत्ी का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम में गांव जगजीतपुर को शामिल करने के बाद से ही ग्रामीण सरकार के निर्णय का विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने जगजीतपुर पंचायत घर में एकत्रित होकर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। जगजीतपुर ग्राम पंचायत बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को जगजीतपुर में एकत्रित हुए ग्रामीणाों ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के पुतले की शव यात्रा निकाली। भारतीय जनसेवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल मौर्य और अजय नौटियाल ने कहा कि जगजीतपुर गांव के निवासी नगर निगम में शामिल नहीं होना चाहते थे। इसके लिए बकायदा मुख्यमंत्री, शहरी विकास मंत्रालय, जिलाधिकारी और मेयर को 25 अगस्त को पत्र भेजकर आपत्ति जताई थी। आपत्ति पत्र में गांव के तमाम लोगों के हस्ताक्षर भी कराए के दिए थे। उसके बावजूद जगजीतपुर को नगर निगम में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार भूमाफियाओं के दबाव में काम कर रही है। कहा कि जगजीतपुर गांव को नगर निगम में शामिल कर सरकार भूमाफियाओं को लाभ पहुंचने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जगजतीपुर की जनता नगर निगम में शामिल होने से तमाम तरह के टैक्स लगने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कहा कि सरकार की घोषणा के विरोध में ग्रामीण न्यायालय की शरण लेंगे। प्रदर्शनकारियों में अर्जुन कुमार, इरफान, यशपाल सिंह, शहजाद, राजदीप, नरेश समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें