फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत की जांच को लेकर तहसील में किया सांकेतिक प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। तीन अक्तूबर को अस्पताल में हुई प्रसूता की मौत मामले में 14 दिन बाद की स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाप कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील में आधे घंटे सांकेेतिक प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने उपजिलाधिकारी केएन गोस्वामी को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को ब्लॉक के ग्वाड़ निवासी मनबीर सिंह की पत्नी गीता (लक्ष्मी) की मौत प्रसव के करीब आधा घंटे बाद हो गई थी, जबकि जन्म के तीसरे दिन नवजात बच्ची ने भी दम तोड़ दिया था। ऐसे में ग्रामीणों ने अस्पताल में चार अक्तूबर को प्रदर्शन किया था। तब सीएमओ सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने 10 दिन में जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा ग्रामीणों को दिया था, लेकिन घटना के 14 दिन बीत जाने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई न होने से सोमवार को ग्रामीणों ने दीनदयाल पार्क में एकत्र होकर बैठक की। इसके बाद तहसील में सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन देकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में संजय रावत, पुष्कर रावत, राजेंद्र सिंह, उत्तम तोपाल, राकेश पंवार, मातवर सिंह, सोहन सिंह, सुनील सिंह, हरीश चौहान, बीरेंद्र सिंह मिंगवाल, इंद्रेश मैखुरी और सूरज सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें