फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर झोपड़ियों वालों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
क्षेत्र के कई परिवारों को इस बार भी दिवाली का त्योहार कच्चे छप्परों में ही मनानी होगी। कारण उन्हें सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिलना है।
श्यामपुर क्षेत्र में कांगड़ी, गाजीवाली, सजनपुर पीली, पीलीपडाव, दूधलादयालवाला, गैंडीखाता, चिड़ियापुर, लाहडपुर गुर्जर बस्ती के कई परिवार सरकारी आवासों से वंचित हैं। ऐसे में वे अपने कच्चे छप्पर के बनाए गए आवास में ही रहकर दिवाली का त्योहार मनाएंगे। इससे दीपावली के समय बम पटाखों की गूंज से आग लगने का खतरा मंडराता रहता है ।
विज्ञापन

कांगड़ी गांव के देवेंद्र, मदन, ऋषिपाल, नंदराम आदि का कहना है कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से वे अपना पक्का मकान नहीं बना पा रहे हैं, जबकि उन्हें सरकारी आवास योजना का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। कांगड़ी गांव निवासी कुंता देवी का कहना है कि सूची में उनका पक्का आवास दर्शाया गया है। जबकि उनके पास कोई पक्का आवास ही नहीं है। दस वर्षों से जनप्रतिनिधियों से सरकारी आवास दिलाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार की योजना हवा हवाई साबित हो रही है। कांगड़ी गांव के ग्राम प्रधान राजेश कुमार का कहना है कि बहादराबाद ब्लाक में सभी पात्र व्यक्तियों के लिए खुली बैठक में प्रस्ताव करके सरकारी आवास के लिए आवेदन किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें