फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रहा आदित्य नेगी का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला टेबल टेनिस संघ की ओर से आयोजित जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के छात्र आदित्य का दबदबा रहा।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर हॉल में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में सोमवार को बालक व बालिका एकल वर्ग में तनिष्क खेतवाल ने ईशान नेगी को 11-06, 11-08, 09-11 व 11-09 से तथा स्नेहा नेगी ने दिक्षा को 11-05, 07-11, 11-07 व 11-08 से पराजित किया। बालक-बालिका सब-जूनियर वर्ग में आदित्य नेगी ने केशव अग्रवाल को 14-12, 12-14, 11-09 व 11-08 से तथा पूनम चौधरी ने रुचि राणा को 11-08, 11-03, 09-11 व 11-06 से पराजित किया।
इस प्रकार जूनियर एकल वर्ग में आदित्य नेगी ने केशव अग्रवाल को 11-07, 11-08, 09-11 व 11-17 तथा अनामिका ने पूनम को 11-08, 11-10, 09-11 व 11-07 से पराजित किया। युवा वर्ग में आदित्य नेगी ने केशव अग्रवाल को 11-09, 11-06, 12-10 व 11-09 से तथा अनामिका गड़िया ने पूनम चौधरी को 07-11, 12-10 व 11-08 पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष व महिला ओपन एकल वर्ग में वीके अग्रवाल ने संतोष सती को 11-07, 11-08, 09-11 व 11-07 से तथा रिया डिमरी ने लता झिंक्वाण को 08-11, 09-11, 11-08, 11-09 व 11-07 से पराजित का खिताब अपने नाम किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकोला पुरोहित की ओर से विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्नित देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला टीटी एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. यदुनंदन भट्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी एससी पांडे, आरएस कठैत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चौधरी, केएस पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें