गोपेश्वर। उत्तराखंड सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों व कर्मचारियों को बीते जुलाई से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। शिक्षकों ने शिक्षा विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा गया कि राज्य के अन्य जिलों में शिक्षकों को वेतन का भुगतान हो गया है, लेकिन चमोली में शिक्षा विभाग की ओर से लगातार बजट की कमी का हवाला देकर वेतन का वितरण नहीं किया जा रहा है।
शिक्षक कालिका प्रसाद सेमवाल, अजय कप्रवाण, संजय सिंह, मधुसूदन किमोठी, रघुवीर सिंह, डीपी गौड़, सुशील मैखुरी, पंकज रावत, देवी प्रसाद, सरोज भट्ट, बीना व सत्येश्वरी जमलोकी का कहना है कि शिक्षा निदेशालय स्तर से ही वेतन वितरण में शिक्षकों की अनदेखी की जा रही है, जबकि अन्य जिलों में बजट का आवंटन कर दिया गया है। इधर, सीईओ एलएम चमोला का कहना है कि बजट की कमी के कारण शिक्षकों को वेतन का भुगतान नहीं किया जा सका है।