कीर्तिनगर। जीआईसी कीर्तिनगर में सफाई व्यवस्था पर एसडीएम ने नाराजगी जताई है। साथ ही बिना सूचना के दो दिनों से विद्यालय से नदारद रहने पर एक कनिष्ठ सहायक का वेतन रोके जाने के आदेश दिए हैं।
शुक्रवार को एसडीएम नूपुर वर्मा ने जीआईसी कीर्तिनगर कर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में कई अनियमितताएं मिली। एसडीएम नूपुर वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एमडीएमएम रजिस्टर, सतत व्यापक मूल्यांकन रजिस्टर भी पूरा नहीं भरा गया है। एसडीएम ने बताया कि विद्यालय में एक कनिष्ठ सहायक विगत दो दिनों से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। उक्त कर्मचारी का वेतन काटे जाने के निर्देश प्रधानाचार्य को दिए गए हैं। विद्यालय परिसर में फैली गंदगी को भी तुरंत साफ करने के निर्देश दिए। ब्यूरो