फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह गान प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भारत विकास परिषद की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर भेल में आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में हरिद्वार, रुडकी, ऋषिकेश, कोटद्वार तथा देहरादून के क13 विद्यालयों की टीम ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रभक्ति की भावना को परिलक्षित किया। यह प्रतियोगिता जनमानस तथा विद्यार्थियों में देशप्रेम की भावना को जागृत करने के लिए प्रतिवर्ष की जाती है। प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल देहरादून प्रथम रहा। जबकि दूसरे स्थान पर सोशियल बलूनी स्कूल देहरादून तथा तीसरा स्थान माउंट लिटराजी स्कूल देहरादून ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

संयोजक डा. महेंद्र सिंह असवाल तथा प्रांतीय प्रमुख कमला जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. राजीव चौधरी ने कहा कि युवा पीढ़ी में देशप्रेम को बढ़ावा देना जरूरी है। यह प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं में देश के प्रति समर्पण की भावना के संस्कार विकसित करेगी। प्रांतीय अध्यक्ष आदर्श तोमर, बीपी गुप्ता, प्रांतीय महासचिव एसी ओहरी ,अनुराग दुबलिश, मनोज गोयल एसएस कोठियाल, मनमोहन नगलिया आदि ने भी विचार रखे। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। निर्णायक मंडल मे संगीतज्ञ राजीव लोचन भट्ट, डा.बीना बिशनोई तथा करुणा चौहान शामिल थे। आयोजन मंडल के सदस्य जेके मोगा, नितिन मिश्रा, रश्मि मोगा, शिवप्रकाश अग्रवाल, अशोक गुप्ता ,वीके सक्सेना, अश्वनी मित्तल, डा.प्रमोद गोयल, डा. विपिन कुमार और हेमंत नेगी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें