फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप कार्यकर्ताओं ने फूंका बीएचयू प्रशासन का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बीएचयू में छात्र-छात्राओं पर किए गए लाठी चार्ज का अभाविप ने कड़ी निंदा की है। अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला सुरक्षा की बात केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप बीएचयू प्रशासन का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

मंगलवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में बीएचयू की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। अभाविप के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने कहा कि छात्राओं पर लाठी चार्ज करना एक अमानवीय व्यवहार है। बीएचयू की घटना ने महिलाओं के प्रति यूपी पुलिस की सोच को उजागर किया है। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने बीएचयू प्रशासन का पुतला भी फूंका। विरोध प्रदर्शन करने वालों में ऋतांशु कंडारी, संदीप राणा, रमन किमोठी, विनीत पोश्ती आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें