फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में लगे अश्लील विज्ञापनों के खिलाफ उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
धर्मनगरी में अश्लील विज्ञापन लगाने का शहीद भगत सिंह विचार प्रसार समिति ने विरोध किया है। उन्होंने नगर निगम के साथ कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी है कि अश्लीलता फैलाने वाले विज्ञापन शीघ्र ही नहीं उतारने पर लोग विज्ञापन पटलों को उखाड़कर फेंक देंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में भगत सिंह विचार प्रसार समिति की बैठक में अध्यक्ष वरुण बालियान ने कहा कि गंगा के तट पर अश्लील विज्ञापन लगा दिए गए हैं। जबकि पहले से ही गंगा को प्रदूषित करने को सीवर के साथ अन्य नालों का गंदा पानी सीधे गंगा में जा रहा है। अब अश्लील विज्ञापन लगाकर धर्मनगरी की छवि धूमिल करने का काम किया जा रहा है। यहां पर लोग धर्म के नाम पर आते हैं। जहां पौराणिक और धार्मिक स्थलों के चित्र होने चाहिए, वहां पर अश्लील विज्ञापन नजर आ रहे हैं। पूर्व पार्षद सचिन बैनीवाल ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी कमाई के चक्कर में इन अश्लील विज्ञापनों पर कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं। कोषाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि जिन रास्तों से राष्ट्रपति गुजरेंगे उन पर धर्मनगरी के इतिहास के बजाय अश्लील विज्ञापन लगा दिए गए हैं। कहा कि ऐसे विज्ञापन नहीं हटाने पर वे स्व्यं विज्ञापन पटलों को उखाड़कर फेंक देंगे। बैठक में सचिन चौधरी, रामबाबू बंसल, सुधाकर सिंह, अनुराग गिरि, सूरज, दीपक राजपूत, शिवम कांबोज, शुभम थापा, मनोज जाटव, नीरज कुमार, हर्ष शेखावत, रवि कुमार ठेकेदार, महेंद्र कुमार, सरदार हरदीप सिंह, शुभम बैनीवाल, अमित सैनी, राहुल, साजन सैनी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें