अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विभाग में फैकल्टी इंपावरमेंट प्रोग्राम इन एसोसिएशन ऑफ माइक्रोसॉफ्ट विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला में मानविकी और प्राच्य विद्या संकाय के शिक्षकों और छात्रों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारियां दी गई। कार्यशाला एनआईआईटी के सहयोग से संचालित की जा रही है।
कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार ने कहा कि आज विज्ञान और प्रौद्योगिकी एक- दूसरे के पर्याय बन गए हैं। यही वजह है कि कंप्यूटर की शिक्षा जनप्रिय बनती जा रही है। कार्यशाला के संयोजक प्रो. पंकज मदान ने कहा कि आज कंप्यूटर आम आदमी के जीवन का हिस्सा बन गया है। बिना कंप्यूटर के हम उस तरह से अपंग है, जैसे हमारे शरीर से कोई अंग बाहर हो जाता है। कंप्यूटर विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विवेक कुमार ने कहा कि कार्यशाला के माध्यम से संस्कृत और वेद के प्राध्यापक कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अब निश्चित ही प्राचीनतम संस्कृत भाषा वर्तमान के इंटरनेट की दुनिया से जुड़ चुकी है। कार्यशाला में वेद विभाग के प्रो. दिनेशचंद्र शास्त्री और संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रह्मदेव ने कहा कि कंप्यूटर विज्ञान विभाग के डा. श्वेतांक आर्य, प्लेसमेंट सेल के दुर्गेश त्यागी और शिक्षा संकाय के परियोजना समन्वयक डा. पंकज कौशिक के प्रयासों से यह कार्यशाला विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, प्राध्यापिकाओं और शोधार्थियों के लिए आयोजित हो पाई है।
इस अवसर पर प्रो. कर्मजीत भाटिया, डॉ. महेन्द्र सिंह असवाल, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. मौहर सिंह मीणा, डॉ. विपुल भट्ट, डॉ. अजेन्द्र, डॉ. अजय मलिक, डॉ. शिव कुुमार चौहान, डॉ. राजुल भारद्वाज, डॉ. संगीतब मदान, द्विजेन्द्र पन्त आदि मौजूद थे।
...................