श्रीनगर। एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी परिसर निर्माण, संयुक्त अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति और शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग के लिए आंदोलनरत लोगों ने क्षेत्रीय विधायक के रवैये पर आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों को धरना देते हुए 92 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक विधायक ने आंदोलनकारियों से वार्ता नहीं की।
शनिवार को धरना स्थल राजकीय संयुक्त अस्पताल परिसर में आयोजित सभा में कहा गया कि सरकारी तंत्र की उदासीनता पर आक्रोश जताया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष अनिल स्वामी, एसडी भट्ट, एचपी उप्रेती, जेपी पुरी, विमला कोठियाल, लक्ष्मी गुप्ता, देवेश्वरी बिष्ट, शकुंतला, पूजा जोशी, सुनीता पंवार, सुनीता पांडे, सरस्वती नौटियाल, गायत्री थपलियाल और गिन्नी देवी आदि मौजूूद थे। ब्यूरो