फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि की सुस्त रफ्तार से नहीं मिल रहा सड़क का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। क्षेत्र को ब्लाक मुख्यालय से जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की सुस्त रफ्तार करीब छह से अधिक गांवों पर भारी पड़ रही है। मोटर मार्ग के दोनों ओर पीएमजीएसवाई की ओर से पक्की सड़क का निर्माण किया गया। जबकि मार्ग के बीच वाले भाग पर लोनिवि पांच सालों से निर्माण कार्य पूरा नहीं कर पाया है। अगर मार्ग का निर्माण हो जाता तो क्षेत्रीय जनता को ब्लाक मुख्यालय तक पहुंचने में भी आसानी होती।
विज्ञापन

विकासखंड देवप्रयाग के हिंडोलाखाल-भादीखाल-पलेठी-मुल्यागांव मोटर मार्ग पर निर्माण कार्य पूरा न होने से पलेठी, गड़कोट, कोटी, दनमासा, नौठा, विटूला के ग्रामीणों को मोटर मार्ग का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण अश्वनी उनियाल बताते है कि पीएमजीएसवाई की ओर से दो साल पूर्व मार्ग के शुरू और अंतिम भाग पर करीब 6 व 8 किलो मीटर निर्माण कार्य करवाया गया है। सड़क को पक्का किया जा चुका है, लेकिन मार्ग का करीब 6 किमी भाग लोनिवि कीर्तिनगर के पास होने से मार्ग पर निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इस कारण क्षेत्रीय जनता को मोटर मार्ग का लाभ नही मिल पा रहा है। बताते है कि मार्ग वर्ष 2006 में स्वीकृत हुआ था। तब से लोनिवि मोटर मार्ग के बीच वाले भाग का निर्माण कार्य पूरा नहीं कर पाया है। ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह नेगी, ग्रामीण शूरवीर सिंह पंवार, मुकेश उनियाल, वीर सिंह राणा का कहना है कि मार्ग पर कटिंग आदि का कार्य चलने से मार्ग जान लेवा बना है। कहा कि मार्ग का पक्कीकरण हो जाता तो क्षेत्रीय लोगों को ब्लाक मुख्यालय व जिला मुख्यालय तक पहुंचने में करीब पांच किमी की कम दूरी तय करनी पड़ती।
...............
वन मंत्रालय से एनओसी नहीं मिल पाने से मार्ग निर्माण नहीं हो पा रहा था। मार्ग पर कटिंग का कार्य चल रहा है पूरा होते ही मार्ग को आवागमन के लिए ठीक करवाया जाएगा। अभी मार्ग पर छोटे वाहनों की ही आवाजाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश भट्ट सहायक अभियंता लोनि खंड कीर्तिनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें