फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर लाइनों की क्षमता बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

ऋषिकेश। भाजपा ने प्रशासन से नगर क्षेत्र की पुरानी सीवर लाइनों को बदलने और आबादी के विस्तार के लिहाज से अधिक क्षमता की लाइनें बिछाने की मांग की है। इस बाबत भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य हरिशंकर प्रजापति ने उपजिलाधिकारी हर गिरि को सौंपा है।
विज्ञापन

ज्ञापन के अनुसार नगर क्षेत्र की अधिकतर सीवर लाइनें शहर की बसावट के समय डाली गई थीं। नगर के कुछ स्थानों को छोड़ दें तो अधिकांश सीवर लाइनें छह इंच पाइप की हैं। इसके अलावा नगर क्षेत्र की नालियों को सीवर लाइन से जोड़ा गया है। इसके चलते कम क्षमता के कारण अक्सर सीवर लाइनें चोक होने से ओवरफ्लो की समस्या होती है। ओवरफ्लो से सीवर सीधे गंगा में गिरता है। इससे नमामि गंगे योजना पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से संबंधित विभाग से पुरानी और कम क्षमता की तमाम सीवर लाइनों को बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें