फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवों की हड़ताल से काश्तकारों को नहीं मिल रहा कृषि ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। सातवें वेतनमान एवं ग्रेड पे बढ़ाने की मांग समेत सात सूत्री मांगों को लेकर साधन सहकारी समिति सचिव परिषद की हड़ताल मंगलवार को दसवें दिन भी जारी रही। सचिवों की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों के मिनी बैंकों में लेनदेन प्रभावित हो रहा है। खाताधारकों को खाद्य, बीज, ऋण, सामान्य लेनदेन नहीं हो रहा है।
वंशीधर प्रसाद, नारायणबगड़ निवासी का कहना है कि उन्होंने कृषि कार्य के लिए ऋण के लिए आवेदन किया था, लेकिन हड़ताल के कारण ऋण नहीं मिल पा रहा है। धीरेंद्र सिंह रौतेला, ग्राम असेड़, सिमली ने कहा कि घर पर समारोह है और मिनी बैंक में जमा करीब डेढ़ लाख एफडी की जरूरत थी, लेकिन हड़ताल के चलते धनराशि नहीं मिल पा रही है। वहीं, हड़ताली सचिवों का कहना है कि जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रवीण चौहान, कुलदीप, अनिल चंद्र, अर्चना पंवार, रजनी, उर्मिला, महेंद्र रावत, ज्ञान सिंह, केपी भट्ट, भीम सिंह नेगी, भरत सिंह, कैलाश नेगी आदि मौजूद थे।

एक सितंबर को सचिवालय करेंगे कूच
उत्तरकाशी/नई टिहरी। साधन समिति सचिव परिषद् के जिला संगठन की ओर से एक सितंबर को सचिवालय कूच किया जाएगा। संगठन के जिला अध्यक्ष जय सिंह राणा ने कहा कि सरकार की ओर से मांगों को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। इस क्रम में प्रदेश संगठन के आह्वान पर एक तारीख को देहरादून में सचिवालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर जोत सिंह रावत, ललित नौटियाल, शिवनारायण अवस्थी, सुरेंद्र प्रसाद, भरत सिंह राणा, बलवीर सिंह डंगवाल, धर्मानंद सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं नई टिहरी में भी सचिवों की हड़ताल जारी रही। इस मौके पर परिषद के जिलाध्यक्ष हर्षमणी नौटियाल, महामंत्री कमल रावत, अश्वनी कुमार, महावीर सिंह, चिंतामणी, गोविंद सिंह, अनीता भट्ट, राकेश बधानी, सीताराम, रविंद्र सिंह, अवतार सिंह, चतर सिंह, धनीराम, मोहन लाल, सूरत सिंह आदि मौजूद थे। दूसरी, ओर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीकांत सुरीरा ने सचिवों की मांगों का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें