फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़ला परिसर में छात्र संघ के पांच पदों के लिए 17 ने कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव में छात्र संघ के पांच पदों के लिए कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। इसमें अध्यक्ष व सचिव पद के लिए 2-2, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व विवि प्रतिनिधि पद पर 3-3 और सहसचिव पद पर 4 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। जबकि कार्यकारिणी सदस्यों के 6 पदों के लिए तीन प्रत्याशियों व छात्रा प्रतिनिधि पद के लिए दो छात्रा प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 13 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। अध्यक्ष पद पर अभाविप के अरुण रावत व जय हो ग्रुप के प्रदीप ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष पद पर नवीन गड़िया, सचिव पद के लिए आर्यन छात्र संगठन के देवकांत देवराड़ी, सह सचिव पद के लिए शिवाजी मौर्य, रोशन सिंह, आदित्य कुमेड़ी, कोषाध्यक्ष पद के लिए विजय सिंह भंडारी, सुशील जोशी व विवि प्रतिनिधि पद के लिए विमल, अभिनय बिष्ट ने नामांकन कराया। जबकि छात्र संघ कार्यकारिणी पद के लिए सिद्धार्थ कालड़ा व विकास शाह ने नामांकन कराया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरसी डिमरी ने बताया कि 25 अगस्त 1 बजे तक नाम वापसी की तिथि नियत की गई है। 26 अगस्त को 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व इसके बाद प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध तय
श्रीनगर। छात्र संघ कार्यकारिणी पद पर नामांकन करने वाले सिद्धार्थ कालड़ा, विकाश शाह व अनिल राज का निर्विरोध चयन तय है। कार्यकारिणी के 7 पदों के सापेक्ष केवल इन तीन प्रत्याशियों ने ही नामांकन कराया है।
विज्ञापन


मुहूर्त पर कराया नामांकन
श्रीनगर। बृहस्पतिवार को अधिकांश प्रत्याशी चुनाव कार्यालय में 11 बजे ही पहुंच चुके थे, लेकिन प्रत्याशियों ने नामांकन साढ़े बारह बजे बाद कराया। इस दौरान चुनाव समिति के सदस्यों ने कई बार प्रत्याशियों को नामांकन के लिए औपचारिकताएं पूरी करने को कहा, लेकिन प्रत्याशियों ने मुहूर्त पर ही नामांकन कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें