फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
दलित समाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। पिछले दिनों आरक्षण के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर कार्यकर्ता विधनसभा अध्यक्ष से नाराज हैं।
युवा नेता रवि बहादुर के नेतृत्व में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष किरणपाल वाल्मीकि ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की ओर से संविधान के विरोध में बोलना राष्ट्रद्रोह की संज्ञा में आता है। आरक्षण विरोधी बयान देना तर्कसंगत नहीं है। दलितों केे उत्थान की बात करने वाली केंद्र सरकार साजिश के तहत कार्य कर रही है। कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की आरक्षण को लेकर की गई टिप्पणी से दलित समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का बयान भाजपा की कथनी और करनी के अंतर को बताती है। कांग्रेस ने बहुत सोच समझकर आरक्षण की व्यवस्था लागू की थी, लेकिन भाजपा नेता संविधान की अव्यवस्था को बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को दलित समाज से माफी मांगनी चाहिए। मंडी समिति के उपाध्यक्ष अरशद ख्वाजा व तनवीर कुरैशी ने कहा कि भाजपा ने मात्र झूठे आश्वासन देकर दलितों को छला है। चुनाव से पहले दलित समाज को लोभ लुभावने वादे तो किए जाते हैं, लेकिन सरकार बनने के बाद आरक्षण विरोधी बयान आते हैं। ऐसे में दलित समाज की भावनाएं आहत होती हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में अरुण चंचल, विकास चंचल, जोनी राजौर, हिमांशु वाल्मीकि, नीटू, सागर, विशाल वाल्मीकि, पदम, डा. मेहरबान, राव कासिफ, तरुण, मनीष, सूर्या, धर्मेंद्र, बंटी, गौतम, विकास, अभिषेक कपिल, लक्ष्य, भूरा, शीशपाल, अरविंद, मंयक, अजय, राजेश, अशोक धींगान, आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें