फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि की नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा प्रेरणा - दीपक रावत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जिलाधिकारी दीपक रावत ने सोमवार को सपरिवार पतंजलि योगपीठ पहुंचकर आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात कर स्वस्थ, स्वच्छ, सांस्कृतिक हरिद्वार के विविध पक्षों पर चर्चा की। उन्होंने आचार्य बालकृष्ण के साथ पतंजलि आयुर्वेद कालेज, पतंजलि विश्वविद्यालय, पतंजलि ग्रामोद्योग, पतंजलि रिसर्च सेंटर का निरीक्षण कर वहां चल रही योग, आयुर्वेद, भारतीय वैदिक संस्कृति, राष्ट्र निर्माण-विश्वविर्माण से जुड़े विविध सेवापरक आंदोलनों को समझने का प्रयास किया।
इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने जिलाधिकारी को पतंजलि आयुर्वेद से संबंधी आयुर्वेद सिद्धांत रहस्य जैसे विविष्ठ साहित्य एवं प्राचीनतम पांडुलिपियों की भी जानकारी दी। जिलाध्किारी ने हरिद्वार के स्वस्थ, स्वच्छ, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण निर्माण के लिए भी चर्चा की। जिस पर आचार्य ने उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। गंगा की पवित्रता एवं निर्मलता पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने देश-विदेश के हजारों रोगियों के उपचार में नि:शुल्क लगे पतंजलि आयुर्वेद चिकित्सालय को देखकर आह्लादित हो उठे और उन्होंनेे कहा मानव के स्वस्थ जीवन के लिए चल रही यह चिकित्सा सेवा देश के लिए प्रेरणा बन रही है। आचार्य ने उन्हें बताया कि देश भर में फैले लगभग 4000 से अध्कि पतंजलि के आरोग्य केंद्र व पतंजलि चिकित्सालय के माध्यम से नित्य लाखों रोगी आयुर्वेदिक चिकित्सा से स्वास्थ्य लाभ पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें