फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामबगड़ में पांच घंट अवरुद्घ रहा बदरीनाथ हाईवे, तीर्थयात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में शनिवार को करीब पांच घंटे तक बंद रहा, जिससे बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को क्षेत्र में हुई भारी बारिश से शनिवार सुबह पांच बजे लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र में मलबा हाईवे पर आ गया। सुबह साढे़े छह बजे बारिश थमने के बाद लोनिवि एनएच की कार्यदायी संस्था मेकाफेरी कंपनी ने मशीनों से मलबा हटवाना शुरू किया और दस बजे मार्ग खोल दिया। तब जाकर यात्रा वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। हाईवे सुचारु होने के बाद 965 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के लिए पहुंचे, जबकि 432 तीर्थयात्री बदरीनाथ की यात्रा कर गंतव्य को रवाना हुए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह और मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ का कहना है कि तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें