फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 पीएसी रुद्रपुर ने जीता राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। पुलिस मैदान गोपेश्वर में तीन दिनों से चल रही 17वीं राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब 31 पीएसी की टीम ने पौड़ी की टीम को 8-1 पराजित कर अपने नाम किया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रहलाद मीणा ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
शनिवार सुबह आठ बजे से मैदान में सेमी फाइनल मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला नैनीताल और पौड़ी के बीच हुआ। पौड़ी ने नैनीताल की टीम को 4-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल 31 पीएसी रुद्रपुर और अल्मोड़ा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें 31 पीएसी रुद्रपुर ने 5-0 से अल्मोड़ा की टीम को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम चार बजे से प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुरू हुआ। मैच 31 पीएसी और पौड़ी की टीमों के बीच हुआ। मैच के पहले मिनट से ही 31 पीएसी ने आक्रामक पारी खेली और मैच के पहले हाफ में 3 गोल की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में एक के बाद एक 5 गोल दागकर 31 पीएसी रुद्रपुर ने फाइनल की ट्राफी जीत ली है। पूरे मैच में पौड़ी की टीम मात्र एक ही गोल कर पाई। फाइनल मैच में तनवीर अहमद ने रैफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चमोली तृप्ति भट्ट, पुलिस उपाधीक्षक मिथिलेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक मातबर सिंह रावत, थानाध्यक्ष कुंदन राम, हेम पुजारी, केसी पंत, अनूप खंडूड़ी, नवीन कुंवर और वीरेंद्र बिष्ट सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें