फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने डीएम के सम्मुख रखी 111 समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को तपोवन में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित 111 समस्याएं उठाईं। डीएम आशीष जोशी ने ग्रामीणों की अधिकतर समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया, जबकि अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में करछों के ग्रामीणों ने क्षेत्र में निर्माणाधीन तपोवन-करछों सड़क में निर्माण एजेंसी की ओर से मनमानी की शिकायत की। मुरुडा के ग्रामीणों ने पेंग-मूरूडा सड़क का सर्वे शुरू करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने तपोवन-भविष्य बदरी सड़क निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार की शिकायत की। तुगाडी के ग्रामीणों ने गांव के पैदल मार्ग पर डुमधार में पुलिया निर्माण करने, क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीणों की ओर से डीएम से भवन बनाने के लिए सरकारी मदद देने और रैणी वल्ली और सुभाई के ग्रामीणों ने गांव में एएनएम न होने के कारण टीकाकरण में हो रही समस्या के समाधान की मांग उठाई। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र समस्याओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दर्ज शिकायतों का समय से समाधान न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिविर में वृद्धावस्था के 7, किसान पेंशन व तीलू रौतेली के 1-1 प्रपत्र वितरित किए गए। 20 परिवार रजिस्टरों की नकल, 1 बीपीएल, 31 ओबीसी, 6 स्थायी निवास, 8 आय, 4 एससी, 8 एसटी, 3 चरित्र तथा 5 विकलांग प्रमाणपत्र जारी किए गए। शिविर में 176 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवा भी बांटी गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत और राकेश भंडारी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें