फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक में प्रवेश के लिए विवि प्रशासन ने की तिथियां घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में बीटेक प्रथम वर्ष और बीटेक द्वितीय वर्ष (लैटरल एंट्री) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन पत्र विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. एनएस पंवार ने बताया कि बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त नियत की गई है। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 4 अगस्त से काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विवि की वेबसाइट पर आवेदन करना आवश्यक है। साथ ही जेईई मेंस का मान्य अंक पत्र काउंसिलिंग में दिखाना होगा। बीटेक द्वितीय वर्ष (लैटरल एंट्री) विवि की प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर होगा। लैटरल एंट्री के लिए 3 अगस्त को काउंसिलिंग प्रक्रिया चौरास परिसर स्थित विभाग में शुरू होगी। गढ़वाल विवि में बीटेक के तहत इंस्ट्रूूमेंटेशन, इलेक्ट्रोनिक्स, कंप्यूटर, मैकेनिकल और आईटी ट्रेड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगिक साइंस के पाठ्यक्रमों में प्रवेश तिथियां भी तय
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में स्कूल ऑफ योगिक साइंस के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि में स्कूल ऑफ योगिक साइंस इसी सत्र से शुरू हुआ है। गढ़वाल विवि के योगा के प्रभारी विभागाध्यक्ष डा. जीएस ठाकुर ने बताया कि बीएससी योगा की 30 सीटों के लिए 22 छात्रों ने आवेदन किया है। एमए योगा की 40 सीटों के लिए 160 और एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा की 40 सीटों के लिए 24 छात्रों ने आवेदन किया है। पीजी डिप्लोमा के लिए 1 अगस्त, एमए योगा के लिए 1 से 4 अगस्त और बीएससी योगा के लिए 8 अगस्त को काउंसिलिंग की जाएगी। कांउसिंलिग में शामिल होने के लिए छात्रों को समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल व छाया प्रति साथ लानी होगी। काउसिलिंग चौरास परिसर में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें