फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस ट्रक चालक को ले गई

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक के अपहरण की सूचना पर स्थानीय पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि पंजाब पुलिस चालक को किसी मामले में पूछताछ के लिए ले गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुरकाजी निवासी ट्रक चालक इस्तकार पुत्र यासीन अपने क्लीनर शहजाद पुत्र इदरीश के साथ ईंट लेकर देहरादून के लिए रवाना हुआ था। रात को उसने ट्रक कस्बे स्थित हाईवे पर रोक दिया और एक कार से पांच लोग उतरे उसमें से दो लोग पुलिस की वर्दी में थे। इन लोगों ने चालक इस्तकार को पकड़ कर कार में बैठा लिया और अपने साथ ले गए। क्लीनर शहजाद ने पुलिस को चालक के अपहरण करने की सूचना दे दी। अपहरण की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने क्लीनर के बताए कार नंबर के अनुसार खोजबीन की तो पता चला कि पंजाब के जिला संगरुर पुलिस ने चालक को किसी मामले में पूछताछ के लिए उठाया है। यह जानकारी मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें