फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड होल्डर कर लूटपाट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर रोड होल्ड अप कर जागरण मंडली के दो सदस्यों से रविवार की देर रात लूट का प्रयास किया। दोनों ने बमुश्किल जान बचाई। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन इससे पहले ही आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इससे पहले ट्रक चालकों से भी लूटपाट की गई, लेकिन उन्होंने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

रविवार देर रात्रि लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर सुल्तानपुर बेगम नदी पुल के निकट बदमाशों ने रास्ते पर पेड़ गिरा कर घंटों लूटपाट की। कनखल निवासी दिनेश और जगजीतपुर निवासी ओमप्रकाश जागरण मंडली में भजन कीर्तन करने के लिए रविवार की रात लक्सर निवासी जगदीश उपाध्याय के यहां भागवत कथा का पाठ करने गए थे। इसके बाद रात करीब ढाई बजे दोनों लौट रहे थे। जैसे ही वे लक्सर सुल्तानपुर मार्ग पर बेगम नदी के पुल के निकट पहुंचे तो रास्ते पर उन्हें तीन ट्रक खड़े नजर आए। उन्होंने आगे जाकर देखा तो ट्रक के सामने पेड़ पड़ा हुवा था। यह देख वह लक्सर की ओर वापस मुड़ने लगे तभी पीछे से आए हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें घेरकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच बाइक चालक जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद उन्होंने लक्सर पहुंचकर जहां वह भागवत का पाठ कर रहे थे, वहां लोगों को घटना की जानकारी दी। बताया जाता है कि बदमाशों की ओर से भोगपुर से खनन सामग्री लेकर आ रहे रास्ते में खड़े तीन ट्रकों को भी बदमाशों ने निशाना बनाया था, लेकिन उन्होंने ट्रकों में खनन सामग्री लदी होने की वजह से पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी। सूचना पर लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुची, लेकिन तब तक बदमाश वहां से फरार हो गए थे। लक्सर कोतवाली प्रभारी नवीनचंद्र सेमवाल का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें