ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) की ओर से पहली बार ऑनलाइन गीता ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में गीता स्टडी प्रोग्राम एप के जरिए इच्छुक प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।
इस्कॉन के अध्यक्ष केशव भारती दास ने बताया कि 19 दिसंबर को नगर निगम के सभागार में पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता को 11 हजार रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। जबकि, दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 5100 और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 3100 रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, 80 प्रतिशत अंक हासिल करने वालों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दास ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को इस्कॉन की ओर से गीता भी भेंट की जाएगी।